आहवा (डांग), 18 जून 2026।अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं गुजरात प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर डांग जिले के आहवा में शिक्षकों ने TET परीक्षा के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में डांग जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

शिक्षकों ने जिला पंचायत भवन परिसर में एकत्र होकर हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर TET परीक्षा को रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने सरकार के समक्ष अपनी विभिन्न मांगों को रखते हुए परीक्षा संबंधी निर्णय पर असंतोष व्यक्त किया।

आंदोलन के तहत शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से सांसद एवं विधायक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में TET परीक्षा को लेकर शिक्षकों की आपत्तियों और मांगों का उल्लेख किया गया।डांग जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्रभाई ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो भविष्य में आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र बनाया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षक समुदाय TET परीक्षा नहीं देने के अपने निर्णय पर कायम है।शिक्षकों का कहना है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए, ताकि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के हितों की रक्षा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खास खबर

Language