डांग दर्शन न्यूज़ | आहवा | 26 जुलाई 2026डांग : डांग जिला डिजास्टर कंट्रोल रूम से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले में 25 जुलाई 2026 की सुबह 6 बजे से 26 जुलाई की सुबह 6 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान औसतन 33.33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार आहवा तहसील में 38 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इसके साथ ही चालू मानसून सीजन में आहवा की कुल वर्षा 1625 मिमी तक पहुंच गई है।वघई तहसील में पिछले 24 घंटे में 25 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि चालू मानसून सीजन की कुल वर्षा 1933 मिमी हो गई है।वहीं सुबीर तहसील में 37 मिमी बारिश दर्ज की गई है और यहां चालू मानसून सीजन में अब तक कुल 1444 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।जिले में मौसमी औसत वर्षा 1667.33 मिमीडांग जिले की समग्र स्थिति पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों की औसत वर्षा 33.33 मिमी रही। इसके साथ चालू मानसून सीजन में जिले की औसत कुल वर्षा 1667.33 मिमी हो गई है।जिला कंट्रोल रूम द्वारा बारिश और जिले की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संबंधित विभागों एवं राहत-बचाव टीमों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।नागरिकों से अपील की गई है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों, कॉजवे और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।जिला कंट्रोल रूम, 02631220347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language