आहवा/डांग : डांग जिले के आहवा-बोरखेत रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार GJ 16 BN 0800 नंबर की महिंद्रा XUV और बाइक के बीच जोरदार टक्कर होने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक युवक आहवा के दत्त नगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं।

▪️ सतीश सीताराम वालघर

▪️ सुरज दगडू बिरारी

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। डांग पुलिस भी मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक आहवा-नवापुर मार्ग पर बोरखेत के पास बाइक सवार युवक फोर व्हीलर से टकरा गए, जिससे हादसा बेहद गंभीर बन गया और दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।इस दुखद घटना से मृतकों के परिवारों और गांव में गहरा मातम छाया हुआ है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language