डांग : १७ मई २०२६ : रामानंद संप्रदाय डांग के तत्वावधान में अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्रीमद नरेंद्राचार्यजी महाराज की पावन प्रेरणा से मालेगांव (सापुतारा) स्थित साप्ताहिक संतसंग केंद्र में बुधवार, 20 मई 2026 को भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 2:00 बजे से पालखी यात्रा, हरिपाठ एवं संध्याआरती का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नाणीजधाम के प्रसिद्ध प्रवचनकार कालिदास उराडे उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं भक्तिमार्ग का अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।अपने प्रवचनों में वे संसार में रहते हुए भक्ति कैसे की जाए, भक्ति के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ एवं सुखमय कैसे बनाया जा सकता है, तथा आध्यात्मिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम में डांग जिले सहित दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित रहने की संभावना है। साथ ही समीपवर्ती नाशिक जिला से भी अनेक भाविक कार्यक्रम में शामिल होंगे।मालेगांव सेवा केंद्र एवं आहवा तालुका के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजकों की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों को इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में उपस्थित रहकर धर्मलाभ लेने का आमंत्रण दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language