डांग, 10 जुलाई : डांग जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा यादव के मार्गदर्शन में लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब के जखीरे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। लगातार हो रही बारिश के बीच पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर आरोपियों को दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार एलसीबी के पीएसआई जे.जी. अनडकट की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध DD पासिंग वाली सफेद रंग की अर्बन क्रूजर कार वांसदा की ओर से वघई-आहवा रोड पर आने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई।कुकड़नखी गांव के पास पुलिस को संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर तेज रफ्तार से भाग निकला।

इसके बाद पुलिस ने अपनी सरकारी गाड़ी को यू-टर्न लेकर तेज बारिश के बीच संदिग्ध वाहन का पीछा शुरू किया।पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने मुख्य सड़क छोड़कर कच्चे रास्ते से जंगल की ओर वाहन मोड़ दिया। हालांकि कुकड़नखी गांव के पास एस.एस. माहला कैंपस के निकट मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और अर्बन क्रूजर कार खाई में पलट गई।कार पलटते ही दोनों आरोपी जंगल की ओर भागने लगे, लेकिन एलसीबी की टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खास खबर

Language