आहवा, डांग | 1 जून 2026 : डांग जिले में आगामी दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 1 जून से 5 जून तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।मौसम विभाग ने डांग जिले के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं तथा गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।आहवा, वघई, सापुतारा और सुबीर सहित जिले के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम बदलने और बारिश के दौर शुरू होने की संभावना है। आगामी दिनों में तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।प्रशासन ने किसानों, वाहन चालकों और आम नागरिकों से मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language