डांग, 5 अगस्त 2026। : गुजरात के डांग जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। आहवा से नवापुर जा रही कार क्रमांक MH 23 BH 9623 कोटबा गांव स्थित पवनपुत्र वे-ब्रिज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को अचानक नींद की झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण खो गया, जिसके बाद कार सड़क किनारे पलट गई।दुर्घटना के तुरंत बाद कार में भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

हादसा इतना गंभीर था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई। हालांकि, कार में सवार कुछ लोगों को मामूली एवं सामान्य चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए आहवा सिविल अस्पताल भेजा गया।सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।.
सड़क सुरक्षा के लिए अपील
विशेषज्ञों का कहना है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चालक को पर्याप्त आराम करना चाहिए। नींद या थकान महसूस होने पर वाहन चलाने से बचना चाहिए, क्योंकि एक छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।..https://youtube.com/shorts/H1N-mMCo9gI?si=7wH7ym1dHHCt2cUP
