डांग, गुजरात : डांग जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता नजर आ रहा है। पार्टी के अंदर गुटबाजी और पक्षपात के आरोपों के बीच कई वरिष्ठ और मजबूत दावेदार नेताओं की अनदेखी किए जाने की चर्चा तेज हो गई है।सूत्रों के अनुसार, जिला और तालुका स्तर की सीटों पर टिकट वितरण में योग्य और लोकप्रिय दावेदारों को नजरअंदाज किया गया है, जिससे पार्टी के अंदर असंतोष बढ़ गया है। इसके चलते कई भाजपा नेता अब अन्य राजनीतिक दलों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे “पाला बदल” की स्थिति बनती दिख रही है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा के मौजूदा पदाधिकारियों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की कमजोर पकड़ और गुटबाजी की नीति अब खुलकर सामने आ रही है, जिससे पार्टी की स्थिति डांग जिले में कमजोर पड़ सकती है।वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी के लिए यह स्थिति लाभदायक साबित होती दिख रही है। चर्चा है कि भाजपा से नाराज़ और प्रभावशाली नेता कांग्रेस में शामिल होकर आगामी चुनावों में मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।ऐसे में आने वाले समय में डांग जिले की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां भाजपा के लिए चुनौतियां बढ़ती नजर आ रही हैं, जबकि कांग्रेस के लिए अवसर बनते जा रहे हैं।
