डांग 08 अप्रैल 2026 : डांग में भाजपा को बड़ा झटका तब लगा जब बाबूराव चोर्या के परिवार सहित 40 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए।

डांग में भाजपा को बड़ा झटका
40+ कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
चुनाव से पहले सियासी हलचल
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बाबूराव चोर्या के परिवार में ही बड़ी टूट देखने को मिली है।मिली जानकारी के अनुसार, बाबूराव चोर्या के सगे भाई कमलेश चोर्या और गुलाब चोर्या, साथ ही पितराई भाई तुलसीराम चोर्या ने भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।इतना ही नहीं, डांग जिले के गौर्या, हनवंतचोंड, ढुंढुनिया, इसदर और टोकरदहाड़ गांवों के करीब 40 से अधिक कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

चुनाव से ठीक पहले हुई इस बड़ी टूट ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। वहीं कांग्रेस के लिए यह एक बड़ी राजनीतिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। खास बात यह है कि भाजपा के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।इन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष स्नेहल ठाकरे और पूर्व विधायक मंगल गावित ने पार्टी में स्वागत किया और उन्हें विधिवत पार्टी का पटका पहनाकर शामिल कराया।इस मौके पर स्नेहल ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले चुनाव में जनता बदलाव के मूड में है।

स्थानीय राजनीति में इस घटना ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है और इसका सीधा असर आगामी चुनाव परिणामों पर देखने को मिल सकता है।https://youtu.be/iBSiAVxReAE?si=uJ18MsVVvqMuMYd7

