आहवा (डांग) : गुजरात के डांग जिले में सापुतारा से वघई को जोड़ने वाले अंतरराज्यीय मार्ग पर आज एक सड़क दुर्घटना हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार साकरपातल की ओर से महाराष्ट्र के भांडणा की तरफ जा रही एक इको कार अचानक दुर्घटना का शिकार हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक इको कार नंबर MH-15-KK-7863 सापुतारा–वघई मार्ग पर स्थित शामगहान गांव के पास एक खतरनाक मोड़ से गुजर रही थी। उसी समय सामने से आ रहे एक ट्रक को देखकर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।नियंत्रण खोने के कारण इको कार सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा गिरी, जिससे हादसा हो गया। दुर्घटना में कार को काफी नुकसान हुआ है।हालांकि, सौभाग्य से चालक का चमत्कारिक रूप से बचाव हो गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना को लेकर इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
