डांग | 05 मार्च 2026 :-‘डांग जिले के वघई–आहवा रोड पर नडगखादी गांव की सीमा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें 33 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार नवसारी जिले के वांसदा तालुका के वाटी गांव निवासी गिरीशभाई सतुभाई पवार (उम्र 33 वर्ष) अपनी बेटी को ससुराल छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान 03 मार्च 2026 की रात लगभग 12:30 बजे से सुबह 7:00 बजे के बीच नडगखादी गांव के पास एक मोड़ पर उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (GJ-21-DE-6972) का संतुलन बिगड़ गया।बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे लोहे के पाइपों से टकरा गई और उसके बाद सुरक्षा दीवार के नीचे खाई में गिर गई, जिससे बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं।हादसे में युवक के आंख, माथे और नाक के हिस्से में गंभीर चोटें लगीं, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद वघई पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए वघई सीएचसी भेजा गया।फिलहाल वघई पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
