
घटना की सूचना मिलते ही वघई पुलिस के PSI अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारु करने की व्यवस्था की।
डांग : डांग जिले के आहवा–वघई मार्ग पर नडगखादी गांव के समीप व्यारा रोड फाटक के पास चुना की बोरियों से भरा एक पिकअप वाहन घाट उतरते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन आहवा की ओर जा रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार खतरनाक घाट पर उतरते समय चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि इस व्यारा मार्ग पर खतरनाक घाट होने के कारण प्रशासन द्वारा लोडिंग वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है और पुलिस व GRD जवानों की तैनाती भी की गई है। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक शॉर्टकट के रूप में इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।hhttps://youtube.com/shorts/0cARMGU-IJk?si=ISmT6lGSju1lsCW5ttps://youtube.com/shorts/0cARMGU-IJk?si=ISmT6lGSju1lsCW5
