डांग : आहवा–वघई मार्ग पर नडगखादी गांव के पास आज शाम करीब 5:30 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। आहवा से पिंपरी की ओर जा रहा लोडिंग डम्पर (वाहन नंबर GJ 26 T 9944) अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क किनारे स्थित एक बड़े पेड़ से जा टकराया।

हादसा इतना भीषण था कि डम्पर का चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद JCB मशीन की मदद से चालक को डम्पर से बाहर निकाला गया और तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से आहवा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।दुर्घटना के चलते आहवा–वघई मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस और प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु कर मार्ग को पुनः चालू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language