डांग : आहवा–वघई मार्ग पर शिवघाट के पास दो बाइक सवार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आहवा के सतीशभाई बच्छाव एवं उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मानवता का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य किया।सतीशभाई बच्छाव ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना देकर दोनों घायलों को उपचार हेतु आहवा सिविल अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था करवाई। साथ ही घायलों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी देकर आवश्यक सहयोग प्रदान किया।उनकी तत्परता और समय पर की गई मदद के कारण घायलों को समय रहते इलाज मिल सका।
