डांग : डांग जिले के आहवा–वघई मार्ग पर आहवा के समीप स्थित शिवघाट क्षेत्र में आज सुबह करीब 10 बजे दिनदहाड़े एक विशालकाय तेंदुआ सड़क किनारे घूमता हुआ दिखाई दिया। मार्ग से गुजर रहे एक राहगीर द्वारा तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय वन विभाग के आरएफओ विनय पवार अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और सतर्कता बरतते हुए तेंदुए को सुरक्षित रूप से नजदीकी जंगल क्षेत्र की ओर खदेड़ दिया। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते किसी भी प्रकार की जनहानि या अप्रिय घटना नहीं घटी।स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त तेंदुआ संभवतः सड़क किनारे बड़ी संख्या में मौजूद बंदरों का शिकार करने के उद्देश्य से जंगल क्षेत्र से निकलकर मार्ग पर आया होगा। घटना के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर भय का माहौल देखा गया।वन विभाग द्वारा वाहन चालकों एवं राहगीरों से सतर्क रहने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
Click here to watch the video…https://youtube.com/shorts/swX6102Q3jI?si=zFQd6eAJhds9sA2J
