डांग : आहवा तालुका कांग्रेस समिति एवं स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में डांग जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में डांग स्वराज आश्रमशाला की 15 वर्षीय आदिवासी छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।आरोप है कि आश्रमशाला की महिला प्रमुख के पति द्वारा इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया, जिससे पूरे जिले में आक्रोश का माहौल है। कांग्रेस नेताओं ने मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, पॉक्सो एक्ट के तहत कठोर सजा, पीड़िता को पूर्ण सुरक्षा एवं पुनर्वास, तथा आश्रमशाला प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की मांग की है।नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्यायिक कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language