डांग : गुजरात–महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित चिंचली के पास बाबुल घाट में बीती रात लगभग 10:35 बजे प्याज से भरा एक आयशर टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना के तुरंत बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही महालपाड़ा 108 एम्बुलेंस लोकेशन से ईएमटी जिंगुबेन माहला और पायलट हुसैनभाई मौके पर पहुंचे।हादसे में घायल आयशर टेम्पो चालक पीनुभाई मनसाराम खेलनार को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद आगे के इलाज के लिए उन्हें आहवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
