डांग दर्शन न्यूज़ | 30 जुलाई 2026
डांग (गुजरात): डांग जिले के सुबीर पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज एक साइबर क्राइम मामले में फरार चल रहे आरोपी को सुबीर पुलिस ने राजस्थान के कोटा शहर से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सुबीर पुलिस थाने लाया गया, जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

यह कार्रवाई सूरत रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, डांग पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा यादव के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक के.आर. धीमरी के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।सुबीर पुलिस थाना में दर्ज गु.र.सं. 11219003260099/2026 के अनुसार भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 की धारा 318(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(C) एवं 66(D) के तहत दर्ज मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।पुलिस ने दीपेशभाई रामकिशनभाई सेन (21 वर्ष) निवासी फ्लैट नं. C-201, मुकुंद्रा प्राइम, देवली अरब रोड, राजनगर, डिसेंट स्कूल के पास, कोटा (राजस्थान) को राजस्थान के कोटा शहर से गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को डांग लाकर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ की गई।पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और साइबर अपराध से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन पड़ताल की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमपुलिस निरीक्षक एच.बी. पटेलएएसआई शैलेशभाई सीतारामभाईपुलिस कॉन्स्टेबल कालीदासभाई देवरामभाईआर्म्ड पुलिस कॉन्स्टेबल दिलीपसिंह भीखुसिंहआर्म्ड पुलिस कॉन्स्टेबल मुनेशभाई मानसिंहभाईसुबीर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन कॉल, लिंक या वित्तीय लेन-देन के प्रति सतर्क रहें तथा साइबर ठगी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें।

