डांग : ढाढरा गांव से प्रसूति का एक आपातकालीन मामला प्राप्त होने पर 108 एम्बुलेंस टीम तुरंत महिला के घर पहुंची। 24 वर्षीय इस्तेर बेन अजयभाई खासिया को इलाज हेतु अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस द्वारा रवाना किया गया।रास्ते में चीचीनागावठा गांव के पास महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

इन स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए EMT प्रकाशभाई पटेल और पायलट सुभाषभाई राठौड़ ने सूझ-बूझ और समयबद्धता दिखाते हुए एम्बुलेंस को सड़क किनारे रोककर तत्काल प्रसूति प्रक्रिया शुरू की।महिला के गर्भ में जुड़वां शिशु होने के कारण मां और बच्चों की जान को खतरा था। दोनों नवजात शिशुओं के गले में गर्भनाल लिपटी हुई होने के बावजूद EMT प्रकाशभाई पटेल और पायलट सुभाषभाई राठौड़ ने साहस और कुशलता के साथ सुरक्षित प्रसूति कराकर मां और दोनों बच्चों की जान बचाई।अहमदाबाद हेड ऑफिस में मौजूद डॉ. कृष्णा मैडम के मार्गदर्शन में आवश्यक इंजेक्शन, दवाइयां और ऑक्सीजन दी गई। इसके बाद मां और दोनों नवजात शिशुओं को आगे की प्राथमिक चिकित्सा हेतु नजदीकी CHC में भर्ती कराया गया।इस सराहनीय कार्य के लिए महिला के परिजनों ने 108 एम्बुलेंस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही 108 के EME विजय गामित साहब एवं PM हेमंत सोलंकी साहब द्वारा पूरी टीम को प्रशंसा एवं प्रोत्साहन प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language