डांग : सापुतारा पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय सीमा पर अवैध विदेशी शराब की तस्करी रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है।डांग जिले की पुलिस अधीक्षक पूजा यादव के निर्देशानुसार तथा नायब पुलिस अधीक्षक के. आर. डीमरी के मार्गदर्शन में सापुतारा पुलिस स्टेशन के पीआई पी. डी. गोंडलीया की टीम ने वाहन चेकिंग की सघन मुहिम चलाई।कार्रवाई के दौरान महाराष्ट्र की ओर से आ रहे अशोक लेलैंड ‘छोटा हाथी’ मिनी टेम्पो (रजिस्ट्रेशन नंबर GJ-01-DY-7741) को संदेह के आधार पर रोका गया। जांच में पाया गया कि टेम्पो में खाली फलकों के ऊपर तिरपाल लपेटकर उसके नीचे विदेशी शराब का बड़ा जखीरा छिपाया गया था।पुलिस ने वाहन से भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) की विभिन्न ब्रांड की व्हिस्की और वोडका की कुल 1152 बोतलें (207.36 लीटर) जब्त कीं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,45,750/- है।इसके अतिरिक्त ₹2,00,000/- कीमत का टेम्पो, ₹1,450/- नकद राशि तथा ₹500/- कीमत का मोबाइल फोन सहित कुल ₹3,47,700/- का मुद्दामाल जब्त किया गया है।इस मामले में पुलिस ने टेम्पो चालक उपेंद्र छटु प्रसाद (भगत), उम्र 50 वर्ष, निवासी किम (सूरत) एवं मूल निवासी बिहार, को गिरफ्तार किया है। जबकि इस शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपी ज्ञानेश्वर उर्फ अनिल उर्फ चिकना दयाराम पाटिल (निवासी लिंबायत, सूरत) को वांछित घोषित किया गया है।इस संबंध में सापुतारा पुलिस स्टेशन में प्रोहिबिशन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language