डांग : डांग जिला पुलिस के पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा यादव के मार्गदर्शन में आहवा साइबर पुलिस स्टेशन द्वारा लश्करिया हाट बाजार में विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अभियान का नेतृत्व साइबर पुलिस स्टेशन आहवा के पुलिस इंस्पेक्टर महेशभाई जी. ढोढिया एवं उनकी टीम ने किया। अभियान के दौरान बाजार में उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए जानकारीपूर्ण पंपलेट एवं जागरूकता बैग का वितरण किया गया।पुलिस टीम ने लोगों को साइबर क्राइम के विभिन्न प्रकारों के बारे में विस्तार से समझाया, जिनमें —फिशिंग और ऑनलाइन फ्रॉडस्कैम कॉल से बचावडाटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया सुरक्षामोबाइल सेफ्टीडिजिटल पेमेंट एवं ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षासाइबर क्राइम रिपोर्टिंग प्रक्रिया (1930 हेल्पलाइन / ऑनलाइन पोर्टल)पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें और सतर्क रहें। साथ ही साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।डांग जिला पुलिस का उद्देश्य आम जनता को डिजिटल युग में सुरक्षित बनाना और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
