आहवा -डांग : डांग जिले में सूरत रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रेमवीर सिंह की अध्यक्षता में लोक दरबार एवं पुलिस सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक पूजा यादव भी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नागरिकों को मार्गदर्शन दिया गया।

पुलिस द्वारा गुम हुए 43 मोबाइल फोन खोजकर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए, जिससे नागरिकों में खुशी की लहर देखी गई।

साइबर अपराध के शिकार लोगों को “तेरा तुझको अर्पण” कार्यक्रम के अंतर्गत ₹2,59,000 की राशि वापस दिलाई गई, जिससे पीड़ितों को बड़ी राहत मिली।आईजी ने सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए दोपहिया चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की और कहा, “हेलमेट आपका जीवन बचाता है।” साथ ही नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए अनजान लिंक से बचने, OTP व बैंक विवरण साझा न करने तथा ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी।

लोक दरबार में नागरिकों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया गया।

दौरे के दौरान आईजी ने पुलिस परेड तथा आतंकवाद विरोधी मॉक ड्रिल स्ट्राइक का भी निरीक्षण किया और पुलिस बल की तत्परता व कार्यकुशलता की सराहना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए।डांग जिला पुलिस की इस पहल की स्थानीय नागरिकों ने प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language