डांग (गुजरात) | रविवार : डांग जिले के दक्षिण डांग वन विभाग के अंतर्गत आने वाले चीचीनागांवठा रेंज के पिंपरी बीट स्थित पुराने दावदहाड़ गांव के पास जंगल में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग सुबह से ही लगी हुई थी, लेकिन स्थानीय वन विभाग की लापरवाही और ढिलाई के चलते समय पर नियंत्रण नहीं किया जा सका। परिणामस्वरूप दोपहर तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, जब आग तेजी से फैलने लगी तब वन विभाग के कर्मचारी और फायर गार्ड भाग-दौड़ करते नजर आए, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। लोगों में इस बात को लेकर भारी नाराज़गी देखी जा रही है कि अगर समय रहते कार्रवाई की जाती, तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी।👉 बड़ा सवाल:क्या वन विभाग की लापरवाही से जंगल और वन्यजीवों को खतरे में डाला गया?👉 स्थानीय मांग:जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language