डांग : दिनांक : 19/02/2026 : को उत्तर डांग वन विभाग, आहवा डिवीजन के नायब वन संरक्षक एम. एल. मीना को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। उप वन संरक्षक आर. एम. पटेल के मार्गदर्शन में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर आहवा (पश्चिम) विनय पी पवार, रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर आहवा (पूर्व) हार्दिकभाई के चौधरी तथा लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) आहवा के पुलिस सब-इंस्पेक्टर जे जी नडकट द्वारा संयुक्त रूप से रात्रि में चीकटिया बीट अंतर्गत चीकटिया गांव (कुंभिपाड़ा फलिया) क्षेत्र में वॉच एवं कॉम्बिंग पेट्रोलिंग की गई।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में वन विभाग के कर्मचारी पर हुए जानलेवा हमले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा पिछले एक माह से संयुक्त कॉम्बिंग पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मध्यरात्रि में सूचना के आधार पर कुंभिपाड़ा फलिया क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि पाई गई।

लाकड़ी से भरे वाहन का दरवाजा बंद करने की आवाज सुनकर टीम तत्काल मौके की ओर बढ़ी। दबिश देने पर आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।तलाशी के दौरान मौके पर एक महिंद्रा XUV 500 वाहन संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला, जिसमें अवैध रूप से भरे गए सागौन लकड़ी के 9 नग (कुल 1.650 घनमीटर) बरामद किए गए।जब्त वाहन की अनुमानित कीमत: ₹2,70,000/-जब्त सागौन लकड़ी की अनुमानित कीमत: ₹59,750/-कुल जब्त मुद्देमाल की कीमत: ₹3,29,750/-वन विभाग द्वारा वाहन एवं लकड़ी को मौके पर ही जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

लकड़ी किस स्थान से अवैध रूप से काटी गई तथा उसे कहाँ ले जाया जा रहा था, इस संबंध में गहन एवं सूक्ष्म जांच जारी है। आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कड़ा प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि डांग जिले में अवैध लकड़ी कटाई एवं तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language