डांग : डांग जिले में अवैध गतिविधियों और प्रोहिबिशन कानून के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।

पुलिस अधीक्षक पूजा यादव के मार्गदर्शन में सापुतारा पुलिस द्वारा सीमा चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।दिनांक 10 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 6:00 बजे सापुतारा चेकपोस्ट पर पीएसआई बी.बी. पटेल, एएसआई संजयभाई भोये एवं उनकी टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान महाराष्ट्र से गुजरात में प्रवेश कर रहे एक सफेद रंग के अशोक लीलैंड टेंपो (नंबर GJ-01-JT-5880) को शक के आधार पर रोका गया।प्राथमिक जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन गहन तलाशी लेने पर टेंपो के पीछे के हिस्से में ऊपर और नीचे गुप्त खानों (छिपे हुए केबिन) का पता चला। इन खानों से अंग्रेजी शराब (व्हिस्की) की कुल 3,432 बोतलें (631.44 लीटर) बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹5,41,680 बताई गई है।पुलिस ने ₹3.50 लाख कीमत का टेंपो, ₹15,000 नकद और मोबाइल फोन सहित कुल ₹9,17,680 का मुद्दामाल जब्त किया है।मामले में टेंपो चालक हितेशभाई भीमजीभाई बाम्भणिया (उम्र 32 वर्ष, निवासी मुंबई, मूल निवासी प्रागपरा, तहसील रापर, जिला कच्छ) को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि यह शराब महाराष्ट्र के चेंबूर निवासी प्रदीप चौधरी द्वारा भेजी गई थी, जिसे कच्छ के रापर पहुंचाया जाना था।सापुतारा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी तथा वांछित आरोपी के खिलाफ प्रोहिबिशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।.
