आहवा–डांग : डांग जिले में संपत्ति संबंधी अनडिटेक्ट अपराधों को उजागर करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक पूजा यादव एवं नायब पुलिस अधीक्षक के. आर. डिमरी के मार्गदर्शन में वघई पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में वघई पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक वी. के. गढ़वी तथा उनकी टीम ने वघई पुलिस स्टेशन में दर्ज मोबाइल चोरी के अपराध क्रमांक 112190072600075/2026, भारतीय न्याय संहिता–2023 की धारा 303(2) के तहत दर्ज मामले को कुछ ही घंटों में तकनीकी एवं ह्यूमन सोर्स की सहायता से सुलझा लिया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रुबाब हुसैन मदारी, निवासी अशोकनगर, डोडाइचा, तहसील सिखेडा, जिला धुले (हाल निवासी रावनगर, लिंबायत, सूरत शहर) बताया गया है।वघई पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी हुआ VIVO कंपनी का लगभग ₹17,000 मूल्य का मोबाइल फोन बरामद कर मुद्देमाल के रूप में जब्त किया है।मामले की आगे की जांच वघई पुलिस थाने के पी.आई. वी. के. गढ़वी तथा पी.एस.आई. एम. एस. राजपूत द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language