डांग (आहवा) : डांग जिले का ऐतिहासिक और पारंपरिक “डांग दरबार मेला” आगामी 26 फरवरी 2026 से पांच दिनों तक जिला मुख्यालय आहवा में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
(ये सभी तस्वीरें डांग दरबार मेला-2025 की फाइल तस्वीरें है।)

इस अवसर पर डांग के पांच राजाओं एवं नौ नायकों की गरिमामयी उपस्थिति में गुजरात के माननीय राज्यपाल विधिवत उद्घाटन कर मेले को आम जनता के लिए खुला घोषित करेंगे।

मेले के दौरान आदिवासी संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को दर्शाते हुए विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य और लोक कलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।

साथ ही डांग के पांच राजाओं एवं नौ नायकों को राज्यपाल के करकमलों द्वारा पॉलिटिकल पेंशन प्रदान की जाएगी तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा।

यह ऐतिहासिक आयोजन डांग की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है, जो पूरे जिले में उत्साह और गौरव का वातावरण उत्पन्न करेगा।

