डांग : प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 9 बजे के आसपास आहवा–वघई मार्ग पर नडगखाड़ी गांव के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। आहवा से अहमदाबाद जा रही एस.टी. बस और वघई से आहवा की ओर आ रही बाइक संख्या GJ-19-AL-5603 के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।बताया जा रहा है कि सड़क के मोड़ पर बाइक चालक ने गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाते हुए आहवा–अहमदाबाद एस.टी. बस से टक्कर मार दी, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language