डांग, दिनांक 20 फरवरी 2026 :ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं बैंक ऑफ बड़ौदा संचालित बरौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, आहवा तथा डांग जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (DRDA) के संयुक्त तत्वावधान में 12 दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

यह प्रशिक्षण बरौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आहवा में आयोजित किया गया, जिसमें डांग जिले के विभिन्न गांवों से कुल 24 स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं ने भाग लिया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पानी-पूरी, दही-पूरी, भेल-पूरी, कचौरी, मंचूरियन, मिक्स भजिया, बर्गर, सैंडविच, ब्रेड-पकौड़ा, वड़ा पाव, पावभाजी, पुलाव, नूडल्स, मोमोज, पिज्जा, विभिन्न प्रकार की चटनियां, चाय-नाश्ता एवं स्थानीय एवं चाइनीज़ व्यंजनों की विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग संबंधी जानकारी, बीमा एवं पेंशन योजनाएं, विभिन्न सरकारी योजनाएं, ऑनलाइन मार्केटिंग तथा डिजिटल बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया।प्रमाणपत्र वितरण समारोह में DRDA से उपस्थित APM श्री सतीशभाई ने फास्ट फूड व्यवसाय के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
