डांग जिले के नडगखादी-हनवतचोंड मार्ग पर रात में घूमते एक तेंदुए से ग्रामीणों में भय का माहौल।

Listen to this article

डांग जिले के नडगखादी-हनवतचोंड मार्ग पर रात में घूमते एक तेंदुए से ग्रामीणों में भय का माहौल।

डांग (गुजरात): दिनांक: 14 जुलाई 2025 : हनवतचोंड गाँव और नडगखादी गाँव को जोड़ने वाली सड़क पर रात में घूमते एक विशाल तेंदुए का फ़ोटो अपने मोबाइल में खिंचकर इस घटना का फ़ोटो एक ग्रामीण युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे डांग जिले के आहवा तालुका में इन दोनों गाँवों के बीच मुख्य सड़क पर घूमते तेंदुए ने स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल बना दिया है। जो तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ रात में बिना किसी डर के सार्वजनिक सड़क पर शांति से घूम रहा है। यह दृश्य स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। क्योंकि यह सड़क दोनों गाँवों के लोगों और आहवा से व्यारा को जोड़ने वाला शॉर्ट कट मार्ग जो टु व्हीलर या फॉर व्हीलर गाड़ी जैसे वाहनों पर आने जाने का मुख्य मार्ग है। साथ ही स्थानीय लोगों,किसान,मजदूर और अन्य ग्रामीण रात में इसी सड़क का उपयोग करते हैं। अब तेंदुओं की ऐसी खुली आवाजाही के कारण लोग रात में घरों से बाहर निकलने से भी डरने लगे है। जिससे उनके दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में अक्सर मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएँ सामने आती रहती हैं, जिनमें कई बार जान का भी खतरा रहता है।

यह घटना भी इसी ओर इशारा करती है। हनवतचोंड और नडगखादी जैसे गाँवों में तेंदुओं का होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस तरह सार्वजनिक सड़क पर तेंदुए का घूमना गंभीर मामला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे तेंदुए पहले भी देखे गए हैं। और इसी नडगखादी गाँव में कुछ साल पहले एक तेंदुए ने एक इंसान को भी मार डाला था। तब एक साल में ही वन विभाग ने चार तेंदुओं को पिंजरे में बंद किया था। स्थानीय लोग जो अभी तक अपने इस डर को नहीं भूले हैं। तब इस बार तेंदुए के फिर से दिखाई देने से डरे हुए हैं।

   तब स्थानीय वन विभाग के लिए तेंदुए को पिंजरे में बंद करने या उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में वापस भेजने के लिए कोई कार्रवाई करना ज़रूरी हो गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close