वडोदरा में गंभीरा ब्रिज हादसे के बाद वघई-बिलिमोरा नैरो गेज ट्रेन की पटरियों समेत पुराने पुलों पर सवाल।

Listen to this article

वडोदरा में गंभीरा ब्रिज हादसे के बाद वघई-बिलिमोरा नैरो गेज ट्रेन की पटरियों समेत पुराने पुलों पर सवाल। 

वघई को बिलिमोरा से जोड़ने वाली ऐतिहासिक नैरो गेज ट्रेन लाइन की पटरियाँ जर्जर हालत में हैं। 

डांग (गुजरात): दिनांक : 12 जुलाई 2025 : कुछ दिन पहले गुजरात के वडोदरा के पास गंभीरा ब्रिज के ढहने की दुर्घटना के बाद राज्य सरकार जाग उठी है।
   इस घटना ने राज्य भर के पुराने पुलों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    इस संबंध में नवसारी डांग को जोड़ने वाली एक ट्रेन जो सने 1913 में बनी 63 किलोमीटर लंबी बिलिमोरा-वघई नैरो गेज ट्रेन लाइन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। जिसकी पटरियाँ बेहद पुरानी और खतरनाक प्रतीत होती हैं। 
     प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीर वड़ोदरा ब्रिज हादसे के बाद गुजरात सरकार ने राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित सभी पुलों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
हालांकि केवल सड़क पुल ही नहीं ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों की जान भी उतनी ही कीमती है। इस बीच स्थानीय लोग डांग ज़िले के वघई नज़दीक पहाड़ियों के पास अंबिका नदी पर ब्रिटिश शासन में बने 100 साल पुराने रेलवे पुल की तत्काल मरम्मत की मांग कर रहे हैं। 
मामले की गंभीरता को देखते हुए। मुंबई सेंट्रल डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज सिंह ने 7 जुलाई को दक्षिण गुजरात में ऐतिहासिक बिलिमोरा-वघई नैरो गेज लाइन का निरीक्षण किया था।
     उन्होंने दैनिक परिचालन प्रक्रियाओं की समीक्षा की। और ट्रैक की स्थिति और रखरखाव मानकों का आकलन किया। और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर विशेष ज़ोर देने के निर्देश दिए हैं।तब इस मानसून को देखते हुए अंबिका नदी पर बने सदियों पुराने रेल पुल के खंभों को मज़बूत करने का काम किया गया है। हालांकि इस पुल पर 10 किमी प्रति घंटे की धीमी गति से ट्रेनें चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। जो इसकी कमज़ोर स्थिति को दर्शाता है।देखते हैं तो इस रेलवे पुल पर पटरी को थामे लकड़ी के स्लीपर इतने सड़ चुके हैं कि उनमें से कीलें निकल आई हैं।यह साफ़ दिखाई दे रहा है।
    कुछ जगहों पर रबर की पैकिंग लगाकर काम चलाया जा रहा है। जो बेहद चिंता का विषय है।
     डांग ज़िले के स्थानीय लोगों के अलावा इस ट्रेन का इस्तेमाल डांग ज़िले में आने वाले पर्यटक भी करते हैं।
ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए।किसी भी बड़ी दुर्घटना से पहले यहाँ मरम्मत कार्य किया जाना बेहद ज़रूरी है। 
    रेलवे अधिकारियों और राज्य सरकार को इस मामले में तुरंत और सख्त कदम उठाने चाहिए।ऐसी मांग उठ रही हैं।
ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बरहाल देखना यह है कि क्या प्रशासन इस गंभीरता को समझकर आने वाले दिनों में तुरंत कार्रवाई करेगा क्या।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close