डांग जिले का आहवा में दिन दहाड़े एक विशालकाय तेंदुआ देखे जाने से भय का माहौल।

Listen to this article

डांग जिले का आहवा में दिन दहाड़े एक विशालकाय तेंदुआ देखे जाने से भय का माहौल। 

डांग जिले के मुख्यालय अहवा के आकाशवाणी केंद्र के पास शुक्रवार को दिन में एक विशालकाय तेंदुआ देखे जाने से भय का माहौल पैदा हो गया।

डांग (गुजरात) : दिनांक : २८ सितंबर २०२४ : प्राप्त विवरण के अनुसार आज डांग जिले के आहवा के आकाशवाणी केंद्र के पास बरसात के दिनों में तेंदुए दिखने से भय का माहौल बन गया है।

           आहवा के आकाशवाणी के पास शिकार की तलाश में भटक रहा एक पैंथर आराम फरमाता नजर आया।

        यहां आकाशवाणी केंद्र के सी टाइप क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारियों ने छत से विशाल तेंदुए को देखा।और इसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया।  वह घास में आराम से आराम फरमाते नजर आए थे।तभी आकाशवाणी कक्ष में रहने वाले कुत्ता को तेंदुए की गंध आ गई और कुत्ता भौंकने लगा और तेंदुआ उठकर जंगल में भाग गया।

        आहवा नगर में आकाशवाणी केंद्र के पास दिनदहाड़े एक विशालकाय तेंदुए की चहलकदमी से भय का माहौल बन गया है।

           इसलिए वन विभाग से इस तेंदुए को जल्द से जल्द पिंजरे में बंद करने की मांग की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close